फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Seeing bad crop, old farmer got attacked

खराब फसल देखकर वृद्ध किसान को पड़ा अटैक

Wed, 22 Sep 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seeing bad crop, old farmer got attacked
मृतक किसान शंकर यादव की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। विदोखरपुरई में तिल की फसल नष्ट देखकर वृद्ध किसान को अटैक पड़ गया। इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विदोखर पुरई निवासी शंकर यादव (80) पेशे से किसान थे। उनके पास 13 बीघा पुश्तैनी जमीन है। इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। खरीफ में तिल की फसल बोई थी। बेटे महेश्वरीदीन ने बताया कि खेत के कुछ हिस्से की फसल अन्ना मवेशियों ने नष्ट कर दी थी। जो बची थी वह पिछले दिनों हुई बारिश से खराब हो गई। सोमवार को फसल की कटाई शुरू की थी।
विज्ञापन

दिन में पिता फसल देखने नाती अभिषेक यादव के साथ गए थे। खराब फसल देखकर वह बहुत दुखी हुए और घर लौट आए। शाम को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर रात में ही उन्हें हृदय रोग संस्थान कानपुर रेफर कर दिया गया। मंगलवार को सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद शव गांव आने के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed