{"_id":"614b734f8ebc3efd1617a5bb","slug":"scooty-and-bike-collided-face-to-face-bike-rider-dies-hamirpur-news-knp6538084137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी व बाइक की आमने सामने हुई टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी व बाइक की आमने सामने हुई टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल महिला का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। तहसील क्षेत्र के ग्राम टिकरी और चांदीकला के बीच सिसोलर मार्ग पर स्कूटी और बाइक सवार में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी और चार वर्षीय पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया है, जबकि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
बांदा जिले के खुटला निवासी राजू (35) पत्नी अनीता (30) और चार वर्षीय पुत्र दीपक तथा चार माह की बच्ची के साथ सूखा रोग की दवा खिलाने गुरदहा गांव बाइक से आए थे। दवा खिलाने के बाद वह रिश्तेदारी में सुमेरपुर जा रहे थे। भभई व चांदी कला गांव के पास सामने से आ रहे स्कूटी से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। राजू की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनीता व बच्चे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची सिसोलर थाना पुलिस व यूपी 112 टीम की मदद से उन्हें नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया।
महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस न मिलने पर यूपी 112 के पुलिस कर्मी सुषमा पाल, ज्योति सिंह व तौकीर अहमद व चालक सतीश चंद्र ने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। बच्चों को अस्पताल की महिलाकर्मी गोद में लेकर चुप कराती रही। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। साथ ही पुलिस मृतक के परिजनों की जानकारी कर रही है। वहीं स्कूटी सवार को मामूली चोट आई। वह स्कूटी लेकर भाग निकला।

मौदहा सीएचसी में मासूम बच्चे को लिए महिला।- फोटो : HAMIRPUR