{"_id":"f6685046f16793a1ea1b102b8b43eeea","slug":"sarila-and-gohand-block-election-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरीला और गोहांड ब्लाक में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरीला और गोहांड ब्लाक में मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला और गोहांड ब्लाक में मंगलवार को होने वाले दूसरे चरण के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। चुनाव प्रेक्षक ने दोनों ब्लाकों में व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों ब्लाकों में 1 लाख 44 हजार 988 मतदाता हैं।
विज्ञापन
सरीला विकासखंड में जिला पंचायत की जरिया और जलालपुर दो सीटों और क्षेत्र पंचायत की 54 सीटों के लिए दावेदारों के भाग्य का फैसला आज होगा। इसके लिए 144 बूथ बनाए गए हैं। जबकि गोहांड विकासखंड में जिला पंचायत की रिहुंटा और बीरा सीट और क्षेत्र पंचायत की 52 सीटों के चुनाव के लिए 145 बूथ बनाए गए हैं। सरीला में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम रामयश गौतम को बनाया गया है।
विज्ञापन
जबकि गोहांड में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम राठ राजेश कुमार बनाए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि सभी मतदान कर्मी टीम के साथ पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गए है। चुनाव प्रेक्षक प्रेमनाथ दुबे ने दोनों विकासखंडों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीमाओं पर सात बैरियर लगाए
सरीला। दोनों ब्लाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीमाओं पर सात बैरियर लगाए गए हैं। इसकी जानकारी सीओ राजेश पांडेय ने दी। दोनों विकासखंडों में 13 थानाध्यक्ष, 72 उपनिरीक्षक, 69 दीवान, 406 सिपाही और 16 हाफ सेक्शन पीएसी लगाई गई है।
होमगार्ड, पीआरडी के एक हजार कर्मी लगाए गए हैं। जलालपुर चंडौत में चिकासी में बेतवा नदी पुल पर, धसान नदी में कुछेछा पुल, बिरमा नदी में बिवांर बांधुर मार्ग पर और बिलगांव सहित दोनों विकासखंडों की सीमाओं पर सात बैरियर लगाए गए हैं।