फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   rangadaaree na dene par dabangon ne dukaan maalik ke putr par phaayar jhonka

रंगदारी न देने पर दबंगों ने दुकान मालिक के पुत्र पर फायर झोंका

Fri, 25 Jun 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
rangadaaree na dene par dabangon ne dukaan maalik ke putr par phaayar jhonka
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में कानपुर सागर हाईवे पर त्रिमूर्ति टायर्स में शुक्रवार की देर शाम दबंगों ने रंगदारी न देने पर मालिक के पुत्र पर फायर झोंक दिया, लेकिन वह बाल बाल बचते हुए एक कमरे में घुसकर अंदर से गेट बंद कर जान बचाई। बाद में तमंचा से फायरिंग कर दो बाइकों पर सवार होकर चार आरोपी भाग निकले। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में पर त्रिमूर्ति टायर्स एजेंसी है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एजेंसी मालिक रामगोपाल के बेटे अंकित शिवहरे शोरूम में बैठे थे। अंकित ने बताया कि रमना निवासी महेंद्र यादव अपने तीन साथियों के साथ दो बाइकों पर आए। महेंद्र व उनके एक साथी ने अंदर आकर पूर्व में उधार टायर न देने की बात कह उन्हें धमकाकर रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

उनके रुपया न देने की बात कहने पर दोनों धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप लगाया कि महेंद्र ने तमंचा निकाल फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल बाल बचे और दौड़कर कमरे में घुस कर जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर फायरिंग करते बाइकों से भाग निकले। इस घटना से राजमार्ग व आसपास लोगों में दहशत फैल गई। वहीं इस घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है। कोतवाल मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में कहासुनी हुई है। रंगदारी मांगने की बात गलत है। लेनदेन को लेकर विवाद में गोली चलाई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed