फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Problems raised by villagers drinking water

ग्रामीणों ने पेयजल समस्याएं उठाईं

Fri, 18 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Problems raised by villagers drinking water
कलौलीतार गांव में आयोजित चौपाल में समस्याएं सुनाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
पौथिया (हमीरपुर)। ‘प्रशासन आपके आंगन’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कलौलीतीर गांव में चौपाल आयोजित की गई। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम देवेंद्र सिंह निरंजन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसमें ग्रामीणों ने पानी की समस्या उठाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव के ज्ञानसिंह, रामबाबू, चंटू निगम ने बताया कि उनके मोहल्ले के हैंडपंप खराब पड़े हैं। वह दूसरे मोहल्ले से पानी भरकर लाते हैं। प्रधान विनोद सचान ने बताया कि गांव में 62 हैंडपंप हैं, जिसमें सात हैंडपंप रिबोर होनेे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हैंडपंप ठीक कराने की मांग की। गांव की किलिया ने बताया कि वर्ष 2005 में 35 हजार रुपये इंदिरा आवास व शौचालय बनाने के लिए आवंटित हुए थे लेकिन इतने कम पैसों में सिर्फ मकान बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शौचालय निर्माण के लिए और धनराशि की मांग की। हेलापुर प्रधान कमलेश निषाद ने गांव में शौचालय बनवाने की मांग की। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों ने राशनकार्ड, पेंशन, समाजवादी पेंशन जैसी समस्याएं रखी।


चौपाल में विभिन्न गांवों के 71 समाजवादी पेंशन, 120 वृद्धा पेंशन, 24 विधवा पेंशन, 3 विकलांगों के पेंशन के फार्म भराए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम के 15 फार्म भराए गए। इस मौके पर पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विवेक सचान, ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश शुक्ला, ग्राम प्रधान कलौलीतीर विनोद सचान, हेलापुर प्रधान कमलेश निषाद, बरदहा सहजना प्रधान आशा निषाद, दरियापुर प्रधान पंकज सिंह, कुंडौरा प्रधान अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed