Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Groundbreaking ceremony for the construction of a bridge over the Chandrawal River

Hamirpur News: चंद्रावल नदी पर पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन

Sat, 07 Nov 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Groundbreaking ceremony for the construction of a bridge over the Chandrawal River
भरुआ सुमेरपुर। चंद्रावल नदी में कैथी-गड़रिया संपर्क मार्ग पर पुल निर्माण के लिए शनिवार को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति के साथ भूमि पूजन किया। पुल के निर्माण से हमीरपुर और बांदा जनपदों के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


सदर विधायक व जनपद के प्रभारी मंत्री की पहल पर मुख्यमंत्री ने राठ दौरे के दौरान 21 जून को पुल के निर्माण की घोषणा करते हुए शिलान्यास किया था। परियोजना की कुल लागत 2485.67 लाख है। पुल 151.13 मीटर लंबा होगा। साथ ही 1199 मीटर लंबा पहुंच मार्ग बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पुल बनने से बांदा के जसपुरा और पैलानी तथा हमीरपुर के सुमेरपुर और मौदहा क्षेत्र के ग्रामीणों को नदी पार करने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, जिला मंत्री एवं कैथी प्रधान अरिमर्दन सिंह, पूर्व प्रधान रामसजीवन निषाद, जानकी प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed