Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A 36-hour unbroken fast by those observing silence will begin today.

Hamirpur News: मौन साधकों का 36 घंटे का अखंड व्रत आज से शुरू होगा

Sat, 07 Nov 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
A 36-hour unbroken fast by those observing silence will begin today.
फोटो 07 एचएएमपी 08- मौन चराने जाते मौन साधक। फाइल फोटो
भरुआ सुमेरपुर। बुंदेलखंड में दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़ी मौन चराने की प्राचीन परंपरा आज भी गांव-गांव में निभाई जा रही है। इस परंपरा के तहत मौन साधक 36 घंटे का कठिन व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था जताते हैं। व्रत अमावस्या की सुबह स्नान और मोरपंखों के पूजन के साथ शुरू होकर प्रतिपदा की शाम को समाप्त होता है। अमावस्या को मौन साधक नदी या सरोवर में स्नान कर मोरपंख धोते हैं और व्रत का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन

प्रतिपदा को सुबह गायों का पूजन करने के बाद मौन रहकर गांव के मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हैं। शाम को सामूहिक रूप से गायों का पूजन कर जयकारे के साथ मौन व्रत खोलते हैं। इसके बाद महिलाएं उन्हें मिष्टान्न और शरबत पिलाकर पारण कराती हैं। यह परंपरा 14 वर्षों तक निभाई जाती है। पहले 13 वर्ष गांव में व्रत रखने के बाद 14वें वर्ष मौन साधक वृंदावन जाकर यमुना स्नान और गोवर्धन परिक्रमा करते हैं। इस दौरान साधक नशा, मांसाहार तथा सूतक के भोजन से परहेज करते हैं।
विज्ञापन

आचार्य जुगल किशोर पाठक के अनुसार, इस परंपरा में सर्व समाज के लोग शामिल होते हैं। गाय पूजन इसका प्रमुख हिस्सा है। साधक प्रतिपदा को गायों के चरने के लिए फसलें दान करते हैं, जिन्हें मौन चरागाह कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed