{"_id":"6aef63ce57a4a7356003029a","slug":"truck-crashes-into-showroom-15-bikes-damaged-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-147429-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शोरूम में घुसा ट्रक, 15 बाइकें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शोरूम में घुसा ट्रक, 15 बाइकें क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 35- शहर स्थिति नेशनल हाईवे किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त बाइकें। संवाद
हमीरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर यमुना पुल के पास शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार ट्रक बाइक शोरूम में घुस गया। इससे 15 बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। शोरूम मालिक ने करीब 30 लाख का नुकसान बताया है। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
शहर स्थिति यमुना पुल के पास यमहा बाइक एजेंसी संचालित है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार में था। चालक नियंत्रण नहीं कर पाया और ट्रक सीधे शोरूम के बाहर खड़ी बाइकों में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पंडित मोटर्स के मैनेजर विजय शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त गाड़ियों में कुछ की कीमत करीब 2.20 लाख रुपये और कुछ की करीब डेढ़ लाख रुपये है। इन गाड़ियों को ग्राहकों ने बुक कराया हुआ था। डिलीवरी की तैयारी के लिए इन्हें शोरूम के बाहर खड़ा किया गया था। सदर कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि डीलर का काफी नुकसान हो गया है। ट्रक मालिक और शोरूम संचालक में बातचीत चल रही है। अगर आपस में मामला निपट गया तो ठीक नहीं तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।