फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Power supply disrupted by storm and rain; population of two lakh in distress.

Hamirpur News: आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति ठप, दो लाख की आबादी त्रस्त

Wed, 26 Aug 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by storm and rain; population of two lakh in distress.
फोटो 26 एचएएमपी 47- ममना बिजली घर में भरा बारिश का पानी। संवाद
हमीरपुर/सरीला/गहरौली। बीती रात हुई तेज बारिश और आंधी के चलते जिले भर की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। ममना पावर हाउस में जलभराव होने से करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित रही। वहीं गहरौली गांव में ट्रांसफार्मर जलने से तीन मोहल्लों के 400 परिवारों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। यही हाल शहर में भी रहा। करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सरीला क्षेत्र के ममना गांव में तालाब के बगल में बने 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन में बारिश का पानी भरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात से बिजली न आने के कारण करीब एक लाख की आबादी के सामने पेयजल सहित अन्य संकटों का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह तक भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। बताया गया है कि तालाब के बगल में पावर हाउस होने के कारण ओवरफ्लो पानी सब स्टेशन परिसर में भर गया। पानी विद्युत पैनल और मशीनरी वाले हिस्से तक पहुंच गया। विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को देखते हुए आपूर्ति बंद कर दी गई। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो गांवों में पेयजल संकट बढ़ सकता है।
विज्ञापन

ज्यादा बारिश में हर साल होती समस्या
ग्रामीणों सुरेश कुमार, दिनेश और पवन ने बताया कि ममना पावर हाउस में बारिश के दौरान हर साल जलभराव की स्थिति बनती है। ज्यादा बारिश होने पर तालाब ओवरफ्लो होकर पावर हाउस की ओर पानी छोड़ता है। वर्ष 2018 और 2024 में भी अधिक बारिश के दौरान यहां जलभराव की स्थिति गंभीर हुई थी और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसके बावजूद जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी कम होने पर निकलेगा
अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि पानी विद्युत पैनल और मशीनरी वाले हिस्से तक पहुंच गया है। पैनलों में पानी रहने के दौरान आपूर्ति चालू करना सुरक्षित नहीं है। पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। जलस्तर कम होने के बाद मोटर लगाकर पानी निकाला जाएगा। पानी निकलने के बाद करीब दो-तीन घंटे में आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।

जला ट्रांसफार्मर, 400 परिवार प्रभावित
मुस्करा क्षेत्र के गहरौली कस्बा में लगा 15 साल पुराना 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे तीन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इमिलिया पावर हाउस के अंतर्गत गांव में आपूर्ति की जाती है। बुधवार को ट्रांसफार्मर जल जाने से पंडा मोहाल, डढ़ा मोहाल और ब्राह्मण मोहाल के करीब 400 उपभोक्ता बिजली संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि लाइनमैनों को जांच के लिए भेजा गया है। यदि ट्रांसफार्मर रिपेयर लायक नहीं होगा तो बृहस्पतिवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को डिमांड भेजी जाएगी।


तेज बारिश के चलते कहीं जंपर उड़ गए तो कहीं ट्रांसफार्मर जले हैं। ममना बिजली घर में जलभराव होने के चलते बिजली आपूर्ति बंद की गई है। शहर में भी कई जगह फाॅल्ट होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। - ज्ञानचंद्र यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत।

फोटो 26 एचएएमपी 47- ममना बिजली घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो 26 एचएएमपी 47- ममना बिजली घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed