फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,panchayat,hamirpur news

प्रत्याशियाें के चुनाव प्रचार खर्च की सीमा निर्धारित

Mon, 15 Feb 2021 06:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
political,panchayat,hamirpur news
हमीरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च व जमानत राशि निर्धारित की गई है। प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी को 75 हजार रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित है। जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए डेढ़ लाख रुपये चुनावी खर्च है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया एक प्रत्याशी चार नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकता है। बताया नामांकन पत्रों की बिक्री निर्धारित तिथि पर प्रतिदिन सुबह 11 से 3 बजे तक की जाएगी। मगर अंतिम नामांकन पत्रों की बिक्री 11 से एक बजे तक ही होगी। अगर उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग अथवा महिला वर्ग से है तो उन्हें नाम निर्देशन पत्र व जमानत की निर्धारित धनराशि से आधी ही देनी होगी। बताया ट्रेजरी चालान के जरिए बैंक अभिलेख कोषागार में लेखा शीर्षक 8443 सिविल जमा, 121-चुनाव के संबंध में जमा, 06- पंचायत निर्वाचनों के लिए जमा, में की जाएगी। चालान फार्म निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी से निशुल्क मिलेंगे। प्रत्याशी असुविधा दिक्कतों से बचने के लिए पहले से ही नामांकन निर्देश पत्र क्रय कर लें। साथ ही जमानत धनराशि सरकारी कोष में जमा करें। विशेष परिस्थितियों में नामांकन पत्र जमा करने के दौरान नगद जमानत जमा की जा सकेगी। जिसकी उन्हें तत्काल जमा रसीद मिलेगी।
विज्ञापन

संबंधित प्रत्याशी को आयोग से निर्धारित प्रपत्र (अनुलग्नक-1) भरना होगा। सदस्य ग्राम पंचायत में केवल घोषणा पत्र (अनुलग्नक-1) लगाना होगा। मगर यदि अन्य पद का उम्मीदवार है तो (अनुलग्नक-1) में शपथ पत्र भी दाखिल करना होगा। संबंधित शपथ पत्र नोटरी, तहसीलदार या नायब तहसीलदार में से किसी एक के द्वारा सत्यापित होना चाहिए। असुविधा से बचने के लिए पहले से प्रपत्र तैयार करा लें। वहीं अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को तहसीलदार या एसडीएम के जरिए जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। आयोग के आदेश 22 दिसंबर 2009 में निर्धारित प्रारूप सदस्य ग्राम पंचायत में घोषणा पत्र (प्रारूप अ) सदस्य जिला पंचायत सहित अन्य के उम्मीदवारी के लिए (प्रारूप ब) में शपथ पत्र नोटरी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार का दाखिल करना होगा।
विज्ञापन

विभिन्न पदों पर आने वाले खर्च पर एक नजर
पद - नाम निर्देशन पत्र - जमानत राशि - चुनाव खर्च की सीमा
ग्राम पंचायत सदस्य - 150 - 500 - 10 हजार
प्रधान ग्राम पंचायत - 300 - 2000 - 75000
सदस्य क्षेत्र पंचायत - 300 - 2000 - 75000
सदस्य जिला पंचायत - 500 - 4000 - 1.50 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed