फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political

मिठाई बांटकर एक-दूसरे को दी बधाई

Fri, 25 Mar 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
political
शहर के किंग रोड में राकेश सचान के मंत्रीमंडल में शामिल होने पर मुंह मीठा कराते समाज के लोग। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री और राकेश सचान को मंत्री बनाए जाने पर सजातीय लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, समस्त विकास खंडों, नगर पालिका/नगर पंचायत, विकास भवन सभागार तथा कलक्ट्रेट सभागार में एलईडीटीवी के माध्यम से दिखाया गया।
विज्ञापन

भोगनीपुर विधायक राकेश सचान को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर पटेल समाज ने हर्ष व्यक्त कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। रोहित सचान, आदित्य सचान, अर्पित सचान, शिवम पटेल, योगेंद्र सचान, अजय सचान, रावेंद्र सचान, श्याम किशोर मौजूद रहे। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार सरकारी कार्यालयों में लाइव प्रसारण हुआ। बीडीओ भीमसेन, एपीओ विकास, नकितिन सिंह, मुकेश योगेंद्र सिंह, मनीष कुमार मौजूद रहे। नगर पंचायत में ईओ रवि यादव, अखिलेश यादव, बृजकिशोर, रज्जु यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, केशव प्रसाद मौर्या को दोबारा उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर समर्थकों बृजेश शर्मा की अगुवाई में मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई। सतीश गुप्ता, विवेक गुप्ता, सौरभ चौरसिया, भोला प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे। गहरौली संवाद के अनुसार भाजपा ने कार्यकर्ताओं को पहली बार मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण पत्र भेजा। इससे कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। ब्लाक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, जिपं. सदस्य प्रतिनिधि करन दद्दू, महिला मोर्चा की प्रीति द्विवेदी,प्रमोद अग्रवाल, धर्मपाल राजपूत, अनुपम मिश्रा, सुनील कुमार अग्रवाल लखनऊ गए। मौदहा संवाद के अनुसार नगर पालिका चेयरमैन राम किशोर श्रीवास की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का लाइव देखा गया। आशीष सिंह, प्रशांत गुप्ता, वैभव सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed