{"_id":"623df18e1080c10ba81db4ea","slug":"political-hamirpur-news-knp6874526128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा को मंत्री न बनाए जाने से मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा को मंत्री न बनाए जाने से मायूसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राठ विधानसभा सीट से दोबारा विधायक चुनी गईं मनीषा अनुरागी को मंत्री न बनाए जाने से लोग मायूस दिखे। हालांकि कुछ लोग संसदीय क्षेत्र में शामिल जनपद बांदा की तिंदवारी विधानसभा सीट से विधायक रामकेश निषाद को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर संतोष जताते रहे।
मनीषा अनुरागी कोमंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। सोशल मीडिया में उनके मंत्री बनाए जाने की बात वायरल हो रही थी। कहा जा रहा था कि ललितपुर के विधायक मनोहर लाल पंथ को इस बार मंत्री न बनाकर उनके स्थान पर राठ विधायक को मंत्री पद से नवाजा जाएगा। हालांकि हमीरपुर महोबा (तिंदवारी) संसदीय सीट पर लोगों का कयास सच साबित हुआ। तिंदवारी विधानसभा सीट से जीते रामकेश निषाद को राज्यमंत्री बनाने पर खासकर इस समुदाय के लोग बेहद खुश नजर आए। वहीं चुनाव के वक्त भाजपा में शामिल होकर विधायक बने डॉ. मनोज प्रजापति को भी मंत्रिमंडल में लेने के कयास लगाए जाते रहे थे। समर्थकों को मायूसी हाथ लगी। उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ता उन्हें बधाइयां देने में जुटे हैं।