फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   other

पत्नी की गैर मौजूदगी में बच्चों को ले आया था अमर, तीनों शवों के अंतिम संस्कार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, घरों में नहीं जले चूल्हे

Wed, 18 Mar 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
other
दरवाजे पर खड़ी मृतक की पत्नी लक्ष्मी। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। भवानी गांव के अलीपुरा मजरा में मंगलवार को हुई घटना के बाद देर रात जब तीनों शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। इसी बीच मृतक अमर सिंह की पत्नी लक्ष्मी भी मायके से आ गई थी। वह बेटा-बेटी व पति का शव देखकर अचेत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। लक्ष्मी ने रो रोकर कह कि वह मजदूरी कर परिवार चला लेती। लेकिन मना करने के बाद भी उसकी गैर मौजूदगी में पति बच्चों को लेकर चला आया। उसे किसी अनहोनी की आशंका थी।
विज्ञापन

अलीपुरा मजरा निवासी अमरसिंह (35) नशे की लत व आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में वह एक पैर से दिव्यांग हो गया था। उसके इलाज में पिता को उसके हिस्से की चार बीघा जमीन भी बेचनी पड़ी थी। दिव्यांग होने के कारण अमर सिंह के सामने परिवार पालने की समस्या थी। गांव आई उसकी पत्नी लक्ष्मी ने बताया आर्थिक तंगी के चलते वह अपने पति व बच्चों के साथ लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 मार्च को उसके पति ने उससे कहा कि यहां उनका भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। इसलिए वह उसके साथ चल कर कबरई के एक होटल में रह उसके साथ काम करे। जिस पर उसने कहा कि वह होटल में रहकर किसी कीमत में काम नहीं करेगी। कहा वह होटल में काम करे और वह बच्चों सहित गांव में रह कर मजदूरी कर लेगी। बताया मौजूदा समय में वह अपने मायके में परिवार के भरण पोषण के लिए फसल की कटाई कर रही थी।
जिसके चलते उसने पति के साथ जाने को मना कर दिया था। इस बात से नाराज अमर सिंह उसकी गैर मौजूदगी में बिना बताए मासूम पुत्र प्रांशू व पुत्री प्रियांशी को लेकर अलीपुरा आ गया। बताया 16 मार्च की रात करीब 11 बजे उसकी पति अमर सिंह से फोन पर बात हुई। तब उसने कहा था कि प्रियांशी की तबियत ठीक नहीं है। कहा अगले दिन 17 मार्च की सुबह उसे इस घटना की सूचना फोन से मिली। कहा उसका सब कुछ लुट गया। बुधवार को भी गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले।

लक्ष्मी को मिलेगी 30 हजार की मदद
अमर सिंह के आत्महत्या व दोनों बच्चों की हत्या करने के मामले में पुलिस अधिकारियों के साथ एसडीएम अजीत परेश ने स्थिति का जायजा लिया और मृतक की पत्नी लक्ष्मी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये दिए जाने के निर्देश लेखपाल को दिए। मृतक अमर सिंह को बंटवारे में पिता से दो बीघे जमीन मिली थी। उसकी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर उसके इलाज के लिए पिता ने यह जमीन बेचकर उसके इलाज में लगा दिया था। जिससे अमरसिंह भूमिहीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed