{"_id":"6aa6e722c39b5dbe2708c03f","slug":"villagers-frustrated-by-power-outages-create-a-ruckus-at-the-power-house-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-128772-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का पावर हाउस में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का पावर हाउस में हंगामा
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 20 परिचय-पावर हाउस के बाहर हंगामा कर विरोध जताते उपभोक्ता। संवाद
चरखारी (महोबा)। ब्लॉक क्षेत्र में 33 केवी बिजली उपकेंद्र गौरहारी में स्थित गुढ़ा पावर हाउस से जुड़े 12 गांवों में रात के समय एक सप्ताह से की जा रही चार से पांच घंटे की बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। शनिवार की रात ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर हंगामा करते हुए विरोध जताया।
गुढ़ा पावर हाउस से क्षेत्र के गुढ़ा, गोरहारी, लुहारी, भटेवरा, अक्ठौंहा समेत करीब 12 गांव जुड़े हैं। गुढ़ा पावर हाउस से रात के समय एक सप्ताह से चार-पांच घंटे की कटौती की जा रही है। नाराज ग्रामीण पावर हाउस पहुंच गए। इस दौरान पावर हाउस में मौजूद कर्मचारी अनिरुद्ध सिंह से बिजली कटौती के संबंध में जानकारी मांगी। कर्मचारी ने बताया कि रोस्टिंग चल रही है और यह रोस्टिंग जेई के निर्देश पर की जा रही है। तब ग्रामीणों ने जेई से फोन पर बात की। उन्होंने एसडीओ व एक्सईएन से बात करने के लिए कहा। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत से संपर्क किया। विधायक प्रतिनिधि ने एक्सईएन से बात की। इसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।
हालांकि 15 मिनट के बाद दोबारा बिजली काट दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का समय चल रहा है। बारिश के चलते कई मकान गिर चुके हैं। रात में अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि रात के समय की जा रही अघोषित बिजली कटौती में सुधार नहीं किया गया तो गुढ़ा पावर हाउस से जुड़े सभी गांवों के ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन और प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। बिजली निगम के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि रोस्टिंग के अनुसार कटौती की जा रही है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।