फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Occupied house occupied by the writers

लेखपाल आवास पर ही कर लिया कब्जा

Mon, 29 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 29 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
सरकारी संपत्तियों में कब्जा करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मुस्करा में लेखपाल के आवास पर ही कब्जा कर लिया गया है। इसमेंकंडे सहित अन्य सामान भरा है। आवास में लगे सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप डाला गया है। लाइन की फिटिंग कर घरों में जलापूर्ति की जा रही है। वहीं मोहल्ले के लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक उदासीनता से दबंग किस्म के लोग सरकारी भवनों व हैंडपंपों में कब्जा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


मुस्करा के चरखारी रोड स्थित लेखपाल आवास में एक व्यक्ति ने कंडों के साथ अन्य सामान रखकर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं लेखपाल आवास के पीछे बने बाथरूम के दरवाजे तोड़कर भैंसे बांधी जा रही हैं। आवास के ठीक बगल में लगे सरकारी हैंडपंप में समर्सिबल पंप डालकर कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन


हैंडपंप से बाकायदा पाइप लाइन की फिटिंग घर के अंदर तक ले जाई गई है। ऐसे में मोहल्ले के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। पिछले वर्ष कब्जा हटवाने के लिए मोहल्ले के देवकुमार सहित अन्य उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शासन के नुमाइंदे लेखपाल ने भी इस मामले की सूचना उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को नहीं दी है। इस बीच दो लेखपाल भी बदल गए। फिर भी हैंडपंप व आवास में हुए कब्जे की कोई बात नहीं की गई। इस बारे में जानकारी करने पर लेखपाल का मोबाइल बंद मिला। मौदहा तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि मुस्करा में किसी भी लेखपाल ने आवास में कब्जे की सूचना नहीं दी है। वह जांच कराकर इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed