{"_id":"6249dc7a23b58d1c8766aef1","slug":"nilgai-killed-for-eating-meat-in-feast-hamirpur-news-knp6891458178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत उड़ाने के लिए प्रधान पुत्र ने साथियों के साथ की नीलगाय की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत उड़ाने के लिए प्रधान पुत्र ने साथियों के साथ की नीलगाय की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। क्षेत्र के परछा गांव में दावत में मांस खाने के लिए प्रधान के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर नीलगाय को मार डाला। पुलिस ने वन विभाग के दरोगा परमात्मादीन की तहरीर पर प्रधान के बेटे समेत नौ लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रधान के आरोपी बेटे समेत कई लोगों को पकड़कर जांच शुरू कर दी है।
परछा गांव के प्रधान शब्बीर के बेटे उवैस और उसके दोस्तों ने रविवार को आपस में दावत करने की तैयारी की थी। सभी ने मांस पकाकर खाने का फैसला किया। इसके बाद उवैस ने दोस्तों के साथ गांव के बाहर गया। वहां घूम रही नीलगाय (वनरोज) को घेरकर मार डाला। वहीं उसका मांस निकालने लगे, तभी किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। कुछ देर बाद ही कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से नीलगाय का शव, बांका, कुल्हाड़ी, एक बड़ा चाकू व बाइक बरामद कर ली। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम कराया। फिर उसे दफन करवा दिया।
इस मामले में वन दरोगा परमात्मादीन की तहरीर पर पुलिस ने उवैस, मतीन, अलीम, आकिब, जलाल, बच्चा, लाल, सगीर, व तौसीफ के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें आरोपियों में दो को उठा लिया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।