Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   School bus stopped and driver subjected to abusive behavior

Hamirpur News: स्कूल बस रोककर चालक से अभद्रता, बच्चों में दहशत

Sat, 28 Nov 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
School bus stopped and driver subjected to abusive behavior
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं को छोड़ने आई बस को कुछ युवकों ने पुराने गुलाब स्टोर के समीप रोक लिया। युवकों ने चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे बस से नीचे खींचने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार बच्चों में दहशत फैल गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचाया और बस लेकर वहां से निकल गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे जयपुरिया स्कूल का बस चालक शैलेंद्र सिंह छात्र-छात्राओं को लेकर कस्बे में उन्हें छोड़ने आया था। मैथिलीशरण गुप्त मार्ग पर पुराने गुलाब स्टोर के समीप कुछ युवकों ने बाइक बस के आगे लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद युवकों ने चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे बस से नीचे खींचने का प्रयास किया। चालक ने किसी तरह युवकों से खुद को बचाया और बस लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राममोहन राय ने बताया कि बस चालक की ओर से अभी तक इस तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. दिव्या बाजपेई ने बताया कि चालक ने स्कूल लौटकर घटना की जानकारी दी है। रविवार को एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। कुछ लोग स्कूल में बच्चों के प्रवेश आदि को लेकर बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed