फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   NGT team will inspect Gayatri Ganga

Hamirpur News: एनजीटी की टीम गायत्री गंगा का करेगी निरीक्षण

Mon, 02 Feb 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
NGT team will inspect Gayatri Ganga
भरुआ सुमेरपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की टीम चार फरवरी को गायत्री गंगा (करोड़न नदी) की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मौके पर पहुंचेगी। इससे पूर्व रविवार को एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद ने एसडीएम सदर केडी शर्मा, तहसीलदार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य तथा वन विभाग की टीम के साथ नदी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

समाजसेवी राजेश शिवहरे ने गत वर्ष एनजीटी में याचिका दाखिल कर गायत्री गंगा से अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई कराने की मांग की थी। एनजीटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। प्रशासन ने इसे बरसाती नाला बताते हुए रिपोर्ट दी, जबकि याचिकाकर्ता का दावा है कि यह वर्ष भर बहने वाली नदी है, इसमें लगातार पानी रहता है।
विज्ञापन

इसी तथ्य की जांच के लिए एनजीटी की टीम तीन फरवरी को मुख्यालय पहुंचेगी और चार फरवरी को स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। याचिका कर्ता ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed