{"_id":"6aa598aa0cf8c1b5d10f42ad","slug":"father-jumps-into-drain-to-save-son-swept-away-by-strong-current-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144966-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा
विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 19- घटना स्थल पर मौजूद परिजन और ग्रामीण। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। बकरी चराने गए पिता और उनके पुत्र के साथ शनिवार को हादसा हो गया। गांव के पास श्याम नाले का रपटा पार करते समय बच्चे का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने कूदे पिता खुद बह गया। ग्रामीणों ने बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं पिता की तलाश जारी है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव निवासी डगरू उर्फ रामकिशोर (45) शनिवार को बेटे मोहित (12) के साथ बकरियां चराने गए थे। लौटते समय दोनों श्याम नाले का रपटा पार कर रहे थे। इसी दाैरान मोहित का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बहता देख रामकिशोर ने उसे बचाने के लिए नाले में छलांग लगा दी लेकिन तेज बहाव की चपेट में आकर वे स्वयं बह गए।
शोर सुनकर नाले के दूसरी ओर मौजूद ग्रामीण गनेशा कुशवाहा ने किसी तरह मोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नाले में रामकिशोर की तलाश शुरू कर दी है लेकिन तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में परेशानी आ रही है। उसका देर रात तक पता नहीं चला।
विज्ञापन
उरदना गांव मे श्यामनाला में डूबे चरवाहे को देर शाम एनडीआरएफ की टीम खोजती रही। रात्रि में अंधेरा होने से खोजने में परेशानी आ रही है। सुबह प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों से अपील की है कि नदी के गहरे पानी में न जाएं। -करनवीर सिंह, उपजिलाधिकारी