{"_id":"6aa59b684b9bccd85307ff4b","slug":"players-stellar-performance-in-divisional-level-badminton-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144971-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मंडलस्तरीय बैडमिंटन में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मंडलस्तरीय बैडमिंटन में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 26- विजेता खिलाड़ी शील्ड के साथ। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चौधरी पहलवान सिंह इंटर कॉलेज इचौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त देकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में विद्यालय की राधिका त्रिपाठी और जानवी की जोड़ी ने महोबा की टीम को 10-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 बालक डबल्स में आदित्य राज सिंह और आनंद की जोड़ी ने चित्रकूट के खिलाड़ियों को 21-9 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। दोनों वर्गों में विजेता खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रदेश स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर शैलेंद्र सिंह और ज्ञान प्रकाश को दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि शिक्षकों की कुशल रणनीति, नियमित अभ्यास, कठिन प्रशिक्षण और लगातार प्रोत्साहन से यह सफलता मिली है। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।