फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nagar Panchayat President and former President clash on the road

Hamirpur News: नगर पंचायत अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष में सड़क पर गुत्थमगुत्था

Thu, 10 Sep 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat President and former President clash on the road
फोटो 10 एचएएमपी 26- आपस में झगड़ा करतीं पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष।  सोशल मीडिया
कुरारा (हमीरपुर)। जल निकासी की छोटी सी बात को लेकर वर्तमान और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुत्थमगुत्था हो गईं। बातचीत से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि को धक्का दे दिया। इससे वह सड़क पर पड़े पत्थरों पर गिर गईं। माया वाल्मीकि ने वहीं से एक पत्थर उठाकर आशा रानी पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद भी काफी देर तक दोनों के बीच हाथापाई होती रही। कुछ महिलाओं ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

घटना गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे वार्ड नंबर नौ के बस स्टैंड नई बस्ती इलाके की है। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर कर्मचारियों, जेई के साथ जेसीबी लेकर जल निकासी की समस्या का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इसी दौरान सपा नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि से नाली का पानी रोकने को लेकर उनकी कहासुनी शुरू हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। आशा रानी मौर्य ने माया वाल्मीकि को धक्का दिया तो वह सड़क पर गिर गईं। वहीं पूर्व अध्यक्ष के ईंट उठाकर मारने के लिए आगे बढ़ीं। इसके बाद दोनों के बीच में हाथापाई शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। जब तक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मामला शांत हो चुका था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब नेता ही इस तरह सड़क पर हाथापाई करेंगे तो विकास कैसे होगा।
विज्ञापन


नाली के विवाद में सड़क पर भिड़ीं दोनों
बताया जा रहा है कि वार्ड नौ में जलभराव की शिकायत पर नगर पंचायत की टीम पहुंची थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाली पर पट्टी बनी होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। दो दिन पहले नगर पंचायत कर्मियों ने पट्टी हटाई थी। इसके बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि के घर के सामने नाली के पास नया निर्माण कराए जाने की बात सामने आई। इसी को लेकर नगर पंचायत की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष गिराना चाहती हैं मकान और गार्डन
पूर्व अध्यक्ष माया वाल्मीकि का आरोप है कि अध्यक्ष ने उनका मकान गलत बना होने और नाली में ईंटों की दो पट्टियां व गार्डन बने होने की बात कहते हुए इन्हें गिराने के लिए कहा। जब वह एक कार्यक्रम में राठ गईं थीं तभी टीम ने जेसीबी चला दी जिससे मकान भी प्रभावित हुआ है। आज भी वह मकान गिरवाने के उद्देश्य से आईं थीं। जब मैंने इसका विरोध किया तो अध्यक्ष ने धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की।

अध्यक्ष बोलीं, नाली खुलवाने पर भड़कीं, ईंट लेकर मारने दौड़ीं
नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर का कहना है कि वार्डवासियों की जलभराव की शिकायत पर वह कर्मचारियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंची थीं। उनके अनुसार नाली में गुम्मा लगाकर पानी रोका गया था। इसे खुलवाने के लिए कहने पर माया वाल्मीकि गाली-गलौज करने लगीं और ईंट लेकर मारने दौड़ीं। मैंने सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट की शिकायत पुलिस में की है।

गृहकर प्रभारी ने भी लिखी पुलिस को लिखा पत्र
गृहकर प्रभारी अनुरुद्ध पांडेय ने भी पुलिस को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि जब वह अध्यक्ष व जेई के साथ जल निकासी का निरीक्षण करने पहुंचे तभी पूर्व अध्यक्ष माया वाल्मीकि अध्यक्ष से लड़ने लगी और मुझसे भी अपशब्द कहे। इसके बाद मारने के लिए भी दौड़ीं और एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। गृहकर प्रभारी ने कहा कि वह सवर्ण वर्ग से आता है इस लिहाज से फर्जी फंसाए जाने की आशंका भी व्यक्त की।


वार्ड नंबर 9 में विवाद की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वार्ड की स्थिति सामान्य थी। दोनों पक्षों की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। -प्रिंस दीक्षित, थानाध्यक्ष कुरारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed