{"_id":"6131ed948ebc3e6ed2138845","slug":"murder-for-120-rupees-student-s-killer-is-his-minor-partner-there-was-a-dispute-in-the-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 रुपये के लिए हत्या: छात्र का हत्यारा उसी का नाबालिग साथी निकाला, लेनदेन में हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 रुपये के लिए हत्या: छात्र का हत्यारा उसी का नाबालिग साथी निकाला, लेनदेन में हुआ था विवाद
Fri, 03 Sep 2021 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:32 PM IST
सार
हमीरपुर में दोस्त के साथ जुआ खेलने के बाद रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक 12 साल के लड़के ने अपने साथी की बेरहमी से हत्या कर उसका शव झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने आज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर कस्बे में कांशीराम कालोनी के पीछे कई टुकड़ों में मिले छात्र के शव मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। हत्या के पीछे जुआ के हारे पैसे के मांगने पर उसी के साथी ने घटना को अंजाम दिया था।
कस्बे के कांशीराम कालोनी के पीछे रहने वाले कमरुद्दीन के पुत्र सुब्बी (12) पिछले सोमवार से गायब गया था। जिसका शव बुधवार को करोड़न नाले के किनारे झांडियों में मिला था। पीड़ित पिता ने दो लोगों पर पुत्र को गायब करने की आशंका जताई थी।
शव मिलने के बाद दो अन्य लोगों पर आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम लगी रही। शुक्रवार को खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि सुब्बी करीब चार पांच अपने साथियों के साथ जुआ खेला था।
विज्ञापन
जुआ खेल में वह जीत गया। जबकि उसका साथी हार गया था। इस पर वह सुब्बी से साथी ने साठ रुपये उधार लिए थे। जन्माष्टमी के दिन सुब्बी ने साथी से उधार दिए गए रुपये के बदले में 120 रुपए मांगे थे। जब उसने देने से मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा। इस पर दोनों लड़ते झगड़ते नाला किनारे पहुंच गए।
आरोपी नाबालिग साथी ने बताया कि सुब्बी ने उसे पत्थर से मारने के लिए उठा लिया था। इस पर उसने उससे पत्थर छीनकर उसी के सिर पर मार दिया था। जिससे वह वहीं पर गिर गया था। इस पर वह चुपचाप घर वापस आ गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है।