फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mourning over the death of a young man, elder brother postpones marriage

Hamirpur News: युवक की मौत से मातम बड़े भाई ने टाल दी शादी

Wed, 29 Oct 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 29 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mourning over the death of a young man, elder brother postpones marriage
महोबा। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रैपुरा गांव में मातम पसरा है। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे को लेकर बड़े भाई ने दुख के चलते अपनी शादी टाल दी। अब एक माह बाद शादी की नई तिथि तय की जाएगी। जिस घर में शादी की खुशियां चल रहीं थीं, सभी लोग बरात की तैयारी कर रहे थे, वहां रोना-पीटना मचा रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी जगतराम का छोटा बेटा रामहेत सोमवार को अपने मामा को लेने करहरा जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। घर में बडे़ बेटे राजाराम की शादी की तैयारियां चल रही थीं और मंगलवार को उसकी बारात जनपद सोनभद्र जाना थी लेकिन रामहेत की मौत ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जो महिलाएं शादी के लिए मंगल गीत गा रही थीं, वे चीखतीं-चिल्लाती नजर आईं। वहीं, बरात के लिए तैयार लोग पोस्टमार्टम के बाद मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

राजाराम ने बताया कि मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद लोगों ने बारात के बारे में चर्चाएं शुरू कीं तो उसने बरात ले जाने से इन्कार कर दिया। कन्या पक्ष के लोग भी उसके इस फैसले से परेशान थे लेकिन उसने कुछ समय बाद शादी करने की बात कहकर टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed