फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   It was costly for the teenager to resist molesting

किशोरी को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ा

Fri, 02 Jul 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
It was costly for the teenager to resist molesting
हमीरपुर। घर में अकेली किशोरी से युवक ने छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर युवक ने परिजनों के साथ किशोरी को बंधक बनाकर जमकर मारापीटा। इससे किशोरी के कपड़े फट गए। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मौदहा कोतवाली के एक गांव निवासी ने बताया कि बुधवार को वह पत्नी के साथ उरई गए थे। उनकी दो पुत्रियां पड़ोस में छोटे भाइयों को बुलाने गई थीं। घर में नाबालिग बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव का युवक घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन

थोड़ी देर में परिजनों को लेकर आया। महिलाएं किशोरी को घसीटते हुए अपने घर ले गईं और पेड़ से हाथ-पैर बांध दिए और जमकर पीटा। इससे उसके कपड़े फट गए। मारपीट की इस घटना का पड़ोसी ने वीडियो बना लिया। बड़ी बेटी ने यूपी-112 को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने किशोरी को उनके चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित पिता ने कहा वह पुत्री को लेकर मौदहा कोतवाली गया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश मौदहा पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed