फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Indrajit's century gives Noida a solid win

Hamirpur News: इंद्रजीत के शतक से नोएडा की दमदार जीत

Sat, 07 Feb 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Indrajit's century gives Noida a solid win
सरीला (हमीरपुर)। नगर स्थित स्व. राजा महिपाल सिंह क्रीड़ा स्थल में आयोजित 35वें अंतरराज्यीय सोनालिका चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में नोएडा की टीम ने इंद्रजीत के शतक और गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत नौगांव को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार राजपूत ने किया। दोनों टीमों के बीच अंपायर ने टॉस कराया। नौगांव टीम के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 186 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से वसीम ने 46 गेंदों में 54 रन की सधी हुई पारी खेली। कमलेश ने 21 गेंदों पर 38 रन तथा कलीम ने 15 गेंदों में तेजी के साथ 32 रन बनाकर स्कोर को मजबूती दी। नौगांव टीम ने नोएडा के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे नोएडा के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। बल्लेबाज इंद्रजीत ने दर्शकों को रोमांचित करते हुए मात्र 44 गेंदों में नाबाद 106 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे। दूसरे छोर पर राज द्विवेदी ने उनका अच्छा साथ दिया और 30 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। नोएडा टीम ने दो विकेट खोकर 14 ओवर तीन गेंदों में ही 187 रन के लक्ष्य को भेदते हुए जीत दर्ज की। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी जीतू और विजय ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य प्यार मुहम्मद एवं संदीप राजपूत ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed