{"_id":"68754b043509c19b880fe3dc","slug":"if-you-are-careful-while-filing-income-tax-return-then-you-will-not-get-any-notice-hamirpur-news-c-225-1-mah1002-116160-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आयकर रिटर्न दाखिल करने में रखें सावधानी तो नहीं आएगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आयकर रिटर्न दाखिल करने में रखें सावधानी तो नहीं आएगा नोटिस
Mon, 14 Jul 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
महोबा। आयकर कटौती के बाद भी आयकर विभाग से नोटिस मिलने जैसी समस्याओं के निराकरण के लिए सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आयकर कटौती करने और रिटर्न दाखिल करने की बारीकियों के बारे में बताया गया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयकर विभाग कानपुर के अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित हुई। एडीएम रामप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में आयकर विभाग के अधिकारियों ने राजकीय भुगतानों में आयकर कटौती के संबंध में जानकारी दी।
ऐसे विभाग जिन्हें किसी कारण से आयकर विभाग द्वारा नोटिस जारी करके वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं, उनके अधिकारियों को बताया गया कि आयकर कटौती करने के बाद रिटर्न दाखिल करने में सावधानी रखी जाए तो नाेटिस और पेनाल्टी से बचा जा सकता है। कार्यशाला में वरिष्ठ कोषाधिकारी देव कुमार यादव, प्रभारी सहायक कोषाधिकारी अजय तिवारी, ज्वाइंट कमिश्नर आयकर कानपुर शुभि मिश्रा, राजीव, अमित कुमार, डीके सोनकर आदि अधिकारी मौजूद रहे।