फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   HT line to be vulnerable to fire Dnfr , scorching driver

एचटी लाइन से डंफर में लगी आग, चालक झुलसा

Fri, 20 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
HT line to be vulnerable to fire Dnfr , scorching driver

थाना ललपुरा क्षेत्र के बेतवा नदी से संचालित खदान में बीती रात कुम्हऊपुर की ओर मौरंग लेने जा रहे डंफर मार्ग में साइड देने के चक्कर में हाईटेंशन लाइन की चपेट आकर धू-धूकर जल गया। वहीं चपेट में आकर चालक भी झुलस गया। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने जलते डंफर को बुझाया।

विज्ञापन


बेतवा नदी पर क्षेत्र में कई खदानों से मौरंग की निकासी की जा रही है। इसमें कुम्हऊपुर गांव को जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात 8 बजे बजरंगबली मंदिर के निक ट सामने से मौरंग भरा ट्रक आ जाने पर साइड देने के लिए चालक नीरज (35) पुत्र शिवप्रकाश निवासी उन्नाव ने डंफर साइड में खड़ा कर दिया। इस बीच सामने से मौरंग भरा ट्रक गुजर गया।
विज्ञापन


चालक ने लघुशंका करने के बाद जब डंफर स्टार्ट किया तो डंफर सड़क के किनारे से गुजरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने से डंफर धू-धूकर जलने लगा। इस पर चालक डंफर से कूद कर भाग निकला। लेकिन निकलते समय खिड़की पर उतर रहे कंरट से उसके हाथ जल गए। इस घटना को देख गुजरने वाले ट्रक रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पावर हाउस को सूचना देकर बिजली बंद करा दी। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची डंफर मालिक राजू निवासी उन्नाव ने बताया कि खदान वालों को मार्ग दुरुस्त कराना चाहिए। साथ ट्रकों को साइड देने क ी व्यवस्था हो।


कुम्हऊपुर के पूर्व प्रधान पप्पू कहते है कि उनके  नलकूप से होकर हाईटेंशन लाइन गांव की ओर गई है। मार्ग से गुजरने वाले ट्रक उनके खेतों के किनारे खड़े कर देते है। जिससे बिजली के तारों से टकराने का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed