फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,civic,hamirpur news

एंबुलेंस कर्मियों ने मांगों को लेकर किया चक्का जाम

Mon, 26 Jul 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
health,civic,hamirpur news
सुमेरपुर के तपोभूमि मैदान में खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर/भरुआसुमेरपुर। पांच सूत्री मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने प्रांतीय आह्वान पर जिले भर की एंबुलेंस लेकर कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में खड़ा कर अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम कर दिया। मानवीय दृष्टिकोण को मद्देनजर जिले में चार एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा के लिए छोड़ी है। तपोभूमि में 38 गाड़ियां खड़ी कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक अनूप सिंह, शैलेंद्र कुमार, संतोष सिंह, फूलचंद्र, हरिओम सचान, रामरहीम, सनवीर यादव, अमरजीत, रावेंद्र, विनयपाल, गगन सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, अजय कुमार, सुतेश सचान आदि ने बताया उनके संगठन जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने 21 जुलाई को सरकार को पत्र सौंपकर पांच सूत्री मांगे पूरी की जाने की मांग रखी थी। लेकिन सरकार ने मांगों पर गौर नहीं किया। बताया उनकी मांग है कि एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को न बदला जाए।
विज्ञापन

कोरोना में शहीद हुए आश्रितों को पचास लाख सहायता सरकार की ओर से दी जाए और कंपनी बदलने में किसी तरह की वेतन में कटौती न की जाए। सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है। तब तक मिनिमम वेज तथा 4 घंटे की ओटी दी जाए। साथ ही 23 हजार रुपये प्रति वर्ष महंगाई भत्ता दिया जाए। कर्मचारियों ने बताया उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण से इमरजेंसी के लिए जिले में चार एंबुलेंस छोड़ रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल से मरीजों को हुई परेशानी
हमीरपुर। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों को लाने व ले जाने में लोगों को जेबें हल्की करने के साथ परेशानियां झेलनी पड़ीं। सदर अस्पताल में भर्ती सुमेरपुर क्षेत्र के पचखुरा निवासी धनंजय सिंह ने बताया उनकी पत्नी को प्रसव होने पर तीन दिन पूर्व भर्ती कराया था। आपरेशन से बच्चा हुआ है। नवजात की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रविवार को कानपुर रेफर कर दिया था। कहा बच्चे को देखने के लिए महिला अस्पताल में भर्ती पत्नी को लेकर जाना है। कहा एंबुलेंस को लेकर फोन लगाते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर पता चला कि कर्मचारी हड़ताल में हैं। कहा चार हजार रुपये किराए पर प्राइवेट वाहन कर जा रहे हैं। (संवाद)

सुमेरपुर पीएचसी परिसर में धरना प्रदर्शन करते 108,102 एंबुलेंस कर्मी।

सुमेरपुर पीएचसी परिसर में धरना प्रदर्शन करते 108,102 एंबुलेंस कर्मी।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed