फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Two arrested including SP District Panchayat member with illegal weapons

हमीरपुर: अवैध असलहों संग सपा जिपं सदस्य समेत दो गिरफ्तार, पुलिस को तलाशी में मिले हथियार

Sat, 28 Aug 2021 01:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Aug 2021 01:44 PM IST
सार

पिस्टल के मामले में बताया वह बीते वर्ष अपने निजी काम से बकेवर जनपद इटावा गए थे, वहीं से एक अज्ञात व्यक्ति से 24 हजार रुपये में खरीदी थी। वहीं कार सवार राजेंद्र यादव निवासी सियाखरका थाना ककरवई जिला झांसी के कब्जे से रायफल, कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया।

विज्ञापन
Hamirpur: Two arrested including SP District Panchayat member with illegal weapons
सपा से जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के कुरारा में मनकी तिराहे के पास सपा जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव समेत दो को वाहन चेकिंग में अवैध पिस्टल और दूसरे किसी के नाम की राइफल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं राइफल शस्त्र धारक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बताया कुरारा कस्बे के मनकी तिराहे पर शुक्रवार शाम प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी हमीरपुर की तरफ से एक कार आई।
विज्ञापन


कार रोकने पर बीच वाली सीट पर बैठे व्यक्ति 315 बोर की रायफल लिए मिले। वहीं आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति पिस्टल लिए था। नाम व पता पूछने पर दोनों आनाकानी करने लगे, शक होने पर दोनों को गाड़ी से उतारकर नाम व पता पूछते हुए, जामा तलाशी ली गई। अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव निवासी ग्राम नहदौरा थाना मझगवां, हमीरपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल 32 बोर व चार कारतूस,11 हजार रुपये व दो मोबाइल बरामद हुए। पिस्टल का लाइसेंस मांगने पर दिखा नहीं सके। पिस्टल के मामले में बताया वह बीते वर्ष अपने निजी काम से बकेवर जनपद इटावा गए थे, वहीं से एक अज्ञात व्यक्ति से 24 हजार रुपये में खरीदी थी।

वहीं कार सवार राजेंद्र यादव निवासी सियाखरका थाना ककरवई जिला झांसी के कब्जे से रायफल, कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया। शस्त्र लाइसेंस मांगने पर बताया रायफल उनके मित्र अरुण कुमार निवासी चरखारी रोड थाना राठ की है। उक्त दोनों के अलावा पुलिस ने अरुण कुमार के खिलाफ शस्त्र के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed