{"_id":"61292dc58ebc3e6ee33a014c","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp648639321","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर आपत्ति न देने पर आवासों को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर आपत्ति न देने पर आवासों को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 7423 आवास स्वीकृत हुए थे। जिसमें डूडा द्वारा कराई गई जांच में 1450 लोग अपात्र पाए गए थे। विभाग ने अपात्रों से एक सप्ताह के अंदर आपत्ति मांगी थी। लेकिन समय पूरा होने के बाद भी आपत्ति न आने पर विभाग ने इन सभी आवासों को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परियोजना अधिकारी (डूडा) सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 7423 आवास स्वीकृत हुए थे। जिसका डूडा ने अधिशासी अधिकारियों से सत्यापन कराया था। सत्यापन में 5973 लाभार्थी पात्र पाए गए। शेष 1450 लाभार्थी अपात्र पाए गए थे। जिस पर डूडा विभाग ने अपात्र लाभार्थियों को एक सप्ताह के अंदर अपने अधिशासी अधिकारी व एसडीएम को आपत्ति देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय होने के बाद भी एक भी लाभार्थी ने संबंधित विभागों में आपत्ति दाखिल नहीं की है। जिससे 1450 आवासों को निरस्त करने की प्रक्रिया की जा रही है। कहा कि योजना का लाभ पात्रों का ही दिया जाना है। जांच करा कर ऐसे अपात्र लाभार्थियों की और जांच की जा रही है।
निकायवार पात्र व अपात्रों पर एक नजर
निकाय पात्र अपात्र
हमीरपुर - 2074 817
मौदहा - 539 82
राठ - 421 73
सरीला - 445 71
सुमेरपुर - 445 69
कुरारा - 1058 218
गोहांड - 991 120