{"_id":"69ebcc6442493a014801ce4e","slug":"flying-squad-team-conducted-intensive-search-four-girl-students-left-the-exam-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-139144-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: उड़नदस्ता टीम ने ली सघन तलाशी, चार छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: उड़नदस्ता टीम ने ली सघन तलाशी, चार छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा
Sat, 25 Apr 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान शुक्रवार को झांसी से आई उड़नदस्ता टीम ने जिले के कई कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन किया।
हीरानंद पीजी कॉलेज, बिवांर के प्राचार्य डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर (गृहविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, इतिहास), बीए छठे सेमेस्टर (हिंदी साहित्य प्रथम पेपर) और बीएससी छठे सेमेस्टर (भौतिक विज्ञान) की परीक्षा के लिए 73 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें एमए गृहविज्ञान की एक छात्रा और एमए शिक्षा शास्त्र की एक छात्रा ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में बीए चतुर्थ सेमेस्टर (अर्थशास्त्र) की परीक्षा 22 छात्रों ने दी।
अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय, लोदीपुर निवादा के प्राचार्य डॉ. शिवमंगल तिवारी ने बताया कि सुबह की पाली में बीएससी (भौतिक विज्ञान), बीए (हिंदी) तथा एमए तृतीय सेमेस्टर (भूगोल, शिक्षा शास्त्र) की परीक्षा में 123 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
स्वर्गीय पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय, गहरौली के प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र पांडेय ने कहा कि सुबह की पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर (हिंदी, राजनीति विज्ञान) तथा बीए (हिंदी साहित्य) की परीक्षा के लिए 35 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें बीए हिंदी साहित्य की दो छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
राजाराम महाविद्यालय, मिश्रीपुर के प्राचार्य डॉ. विशंभर सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर (समाजशास्त्र, गृहविज्ञान), बीए (हिंदी) तथा बीएससी (भौतिक विज्ञान) की परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली और उत्तर पुस्तिकाओं का गहन मिलान किया।