हमीरपुर: मौदहा बीडीओ का दो महीने में ट्रांसफर, वीबी जीरामजी योजना में फर्जीवाड़े के बाद कार्रवाई, पढ़ें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:22 PM IST
सार
Hamirpur News: मौदहा विकासखंड में लगभग दो महीने के अल्प कार्यकाल के भीतर ही खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब सुमेरपुर विकासखंड का प्रभार सौंपा गया है, जबकि श्वेता त्रिपाठी को मौदहा की नई बीडीओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने उजागर किया था वीबी जीरामजी योजना में फर्जीवाड़ा
- फोटो : amar ujala