{"_id":"6a8b44575979a3a22f0a2794","slug":"female-prisoner-gives-birth-to-a-son-at-the-district-hospital-hamirpur-news-c-12-knp1014-1627914-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महिला बंदी ने जिला अस्पताल में बेटे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महिला बंदी ने जिला अस्पताल में बेटे को दिया जन्म
विज्ञापन
फोटो23एचएएमपी 34- जिला कारागार में नवजात बेटे को गोद में लिए महिला बंदी किरण के साथ जेल अधीक्ष
हमीरपुर। दुनिया में कदम रखते ही जिस मासूम को न अपराध का पता है और न मां के मुकदमे का... उसकी जिंदगी की कहानी ही जेल से जुड़ गई। मनकी खुर्द हत्याकांड में पति के साथ जेल में निरुद्ध किरण पत्नी कामता प्रसाद निषाद ने जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। फतेहपुर जेल से हमीरपुर जेल स्थानांतरित होने के 29 दिन बाद 21 अगस्त की शाम करीब 7:05 बजे बेटे की किलकारी गूंजी। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
किरण मनकी खुर्द थाना कुरारा की रहने वाली है। उसे पति कामता प्रसाद निषाद के साथ एक जून 2026 को फतेहपुर जेल भेजा गया था। दोनों को 23 जुलाई को फतेहपुर जेल से जिला कारागार हमीरपुर स्थानांतरित किया गया। जेल प्रशासन के अनुसार किरण पहले से गर्भवती थी। हमीरपुर जेल आने के बाद उसके स्वास्थ्य की नियमित जांच और चिकित्सकीय निगरानी की जाती रही। प्रसव पीड़ा होने पर 20 अगस्त को किरण को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में 21 अगस्त शाम उसने बेटे को जन्म दिया। जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा ने बताया कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। जेल अधीक्षक के अनुसार गर्भवती महिला बंदी की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाती रही। गर्भावस्था के दौरान उसे निर्धारित डाइट भी दी जाती रही। प्रसव का समय नजदीक आने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां चिकित्सकीय निगरानी में प्रसव हुआ।
पति भी जेल में, मुकदमा विचाराधीन
कुरारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित के मुताबिक किरण और उसका पति कामता प्रसाद निषाद विजय निषाद हत्याकांड में आरोपी हैं। दोनों को पहले फतेहपुर जेल भेजा गया था और बाद में हमीरपुर जेल स्थानांतरित किया गया। मामले की विवेचना कुरारा पुलिस कर रही है और मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
इस मामले में किरण को जेल
पुलिस के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी विजय निषाद को आठ मई को किरण ने मनकी खुर्द स्थित घर बुलाया था। आरोप है कि यहां उसकी हत्या की गई। इसके बाद शव को रेउना थानाक्षेत्र के तहरापुर गुरैया जंगल ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से शव के अवशेष बरामद किए थे। मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
महिला बंदी किरण की गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराई गई। प्रसव पीड़ा होने पर 20 अगस्त को उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां 21 अगस्त की शाम करीब 7:05 बजे उसने बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद आज अस्पताल से छुट्टी मिलने पर दोनों को जिला कारागार लाया गया है। जेल में मां और बच्चे की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। - मंजीव विश्वकर्मा, जेल अधीक्षक, जिला कारागार हमीरपुर