फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Embankment illuminated with 5100 lamps in Ganga Utsav

Hamirpur News: गंगा उत्सव में 5100 दीपों से जगमगा उठा तटबंध

Tue, 05 Nov 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Embankment illuminated with 5100 lamps in Ganga Utsav
हमीरपुर। यमुना किनारे गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत दीपदान, भजन संध्या व यमुना आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यमुना तटबंध पर 5100 दीपों का जलाकर बंधे को रोशन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति रहे। उन्होंने यमुना मैया की आरती की और तटबंध पर दीपदान किया गया। इस मौके पर पर्यावरण की थीम पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थान पाने वाले बच्चों को सदर विधायक ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर यमुना तटबंध पर 5100 दीपों का जलाकर बंधे को रोशन किया गया। आरती में सदर विधायक के साथ राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रतिनिधि अशोक तिवारी, जिलाधिकारी घनश्याम मीना, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व विजयशंकर तिवारी, एडीएम न्यायिक डॉ.नागेंद्रनाथ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना आरती पं.बाबूप्रसाद अवस्थी के द्वारा संपन्न कराई गई। नरेंद्रवीर सिंह चौहान एंड पार्टी की ओर से भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। संचालन जलीस खान व आभार प्रभागीय वनाधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित श्रीवास्तव, वन दारोगा अमर सिंह यादव, वृक्षमित्र राजेंद्रवीर सिंह चौहान, धर्मेंद्र बाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed