{"_id":"4a90dd3d30a2b1f14dcbd73c06413b78","slug":"demolition-of-people-in-innova-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित लोगों ने इनोवा में की तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित लोगों ने इनोवा में की तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ कस्बे के चरखारी रोड पर तेज रफ्तार आ रही इनोवा ने एक बाइक में टक्कर
विज्ञापन
मार दी। जिसमें बाइक सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद
लोगों ने इनोवा में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और
इनोवा को कब्जे में ले ली।
जानकारी के अनुसार चरखारी रोड मोहल्ला निवासी रामकरन गुप्ता के एक रिश्तेदार की शादी चौपरा रोड स्थित विवाह घर से हो रही थी। शादी में रामकरन की 40 वर्षीया पत्नी और उसका पुत्र प्रशांत बाइक से शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
रात करीब 12 बजे प्रशांत अपनी मां को लेकर घर लौट रहा था। चरखारी रोड पर शारदा पैलेस वाले तिराहे के पास पहुंचते ही शारदा पैलेस की गली से आ रही तेज रफ्तार लाल रंग की इनोवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
टक्कर से मां बेटा गाड़ी के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख वहां मौजूद कुछ लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने इनोवा में तोड़फोड़ कर दी। मां-बेटे को अस्पताल से चिकित्सकों ने झांसी रिफर कर दिया।
पुलिस ने बाइक और इनोवा अपने कब्जे में ले ली। कोतवाली इंचार्ज विद्या सागर दुबे ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।