फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The young man held hostage by miscreants looted

सशस्त्र बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर लूटा

Wed, 15 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 15 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The young man held hostage by miscreants looted
Police took details of loot. - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

थानाक्षेत्र के ग्राम बसवारी के निकट टूटी पुलिया के पास आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने एक बाइक सवार को बंधक बनाकर बाइक, दो हजार रुपये, तीन मोबाइल व कागजात लूट ले गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


ग्राम धनौरी, राठ निवासी शांतपाल ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े दस बजे वह मौहदा से वापस बाइक से घर आ रहा था। तभी मसगांव-बसवारी के मध्य टूटी पुलिया के पास छिपे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने बंदूक दिखाकर रोक लिया। फिर दो हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व बाइक छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


भुक्तभोगी ने बताया कि एक बदमाश पहले उसकी बाइक व लूटा गया सारा सामान लेकर भाग गया। वहीं पांच साथी बदमाश उसे दो घंटे तक बंधक बनाकर खेतों में घुमाते रहे। बदमाशों से छूटने के बाद सुबह थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष जीएस दुबे ने बताया कि लूट की तहरीर मिल गई है। थाना पुलिस लुटेरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। कहा कि शीघ्र ही लूट का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed