{"_id":"596910b14f1c1b94208b4575","slug":"teen-sex-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुराचार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुराचार
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:12 AM IST
सार
हमीरपुर में किशोरी से दुराचार
विज्ञापन
डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नदी की तलहटी में बकरियां चरा रही किशोरी से गांव के ही युवक ने धमका कर दुराचार किया। पीड़िता ने घटना की सूचना परिजनों को दी। भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार को विरमा नदी की तलहटी में बकरियां चराने गई थी। गांव का मयंक राजपूत पुत्र भानसिंह राजपूत उसका पीछा करते पहुंच गया। दोपहर लगभग तीन बजे बकरियां चरा रही किशोरी को धमकाकर नदी की तलहटी में स्थित खेत पर ले जाकर दुराचार किया।
विज्ञापन
किशोरी ने घर आकर आपबीती परिजनों को बताई। भाई रात करीब नौ बजे घर आया तो उसे भी जानकारी दी गई। इस पर उसने तुरंत यूपी 100 पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि रात में आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेजा है।
हमीरपुर में किशोरी से दुराचार