फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student colleague shot, in critical condition

छात्र को साथी ने मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 26 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Student colleague shot, in critical condition
घायल छात्र गुलाम अली। - फोटो : अमर उजाला

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के उपरौस मोहल्ला में मामूली कहासुनी पर सोमवार को सुबह छह बजे कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र को उसके साथी ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से छात्र लड़खड़ाकर गिर गया। इस पर सहयोगी छात्र उसे तत्काल अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल उसके परिजन भी पहुंच गए। घटना की सूचना पर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। उधर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि घटना में दो और छात्र शामिल थे।

विज्ञापन


उपरौस मोहल्ला निवासी छात्र गुलाम अली (18) पुत्र इसराइल उर्फ मुन्ना इंटरमीडिएट का छात्र है। सोमवार को भी वह न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग में पढ़ने गया था। कोचिंग में साथ पढ़ने वाले आसिफ कुरैशी पुत्र हमीद निवासी मलीकुंआ चौराहा से उसकी दो दिन पूर्व मामूली कहासुनी हुई थी। इसी पर खुन्नस खाए आरोपी छात्र ने उसे बातचीत के लिए पास बुलाया। गुलाम अली के पास पहुंचने पर उसने पेट में तमंचा लगाकर फायर कर दिया। इससे कोचिंग सेंटर में अफरा-तफ री मच गई। मौके पर मौजूद गुलाम अली के साथियों ने उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गोली लगने से घायल छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल सदर अस्पताल के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच अस्पताल में उसे देखने के लिए भारी भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित का इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी गंभीर बताई जा रही है। उधर, क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां ने बताया कि पीड़ित पक्ष छात्र का इलाज करा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। कहा कि घटना के समय मौजूद छात्रों ने गोली चलाने वाले का नाम आसिफ बताया है। बताया कि उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। तहरीर मिलने पर ही पूरा मामला स्पष्ट हो सके गा। हालांकि पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश में जुट र्गई है। इस पर कई जगह छापेमारी भी की गई। मुख्य आरोपी ठहराए जा रहा आसिफ परिवार सहित लापता है लेकिन पुलिस का दावा है कि देर रात तक इस मामले से संबंधित आरोपियों को पकड़  लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed