फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bloody clash over land dispute; youth accused of attacking with a spade.

Ghaziabad News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, युवक पर फावड़े से वार करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash over land dispute; youth accused of attacking with a spade.
मोदीनगर। भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर में जमीनी विवाद में बुधवार दोपहर खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने फावड़ा मारकर एक युवक को घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवक के भाई और भाभी को भी आरोपियों ने पीटा। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गांव दौसा बंजारपुर निवासी प्रवीण कुमार के अनुसार उनका गांव निवासी कुछ दबंगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दबंग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है। विवादित जमीन पर बुधवार दोपहर एक पक्ष निर्माण कार्य करने लगा। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान आरोपियों ने प्रवीण पर फावड़े से हमला कर दिया। प्रवीण ने सिर पर हाथ रखकर बचाव किया तो उसके हाथ में गंभीर चोट आई। प्रवीण का बीच-बचाव करने आए उसके भाई आदेश और भाभी पायल को भी आरोपियों ने पीट दिया। प्रवीण ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed