फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Beaten up and bike snatched for asking for wages

Kannauj News: मजदूरी मांगने पर पीटा, बाइक छीनी

Thu, 15 Oct 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Beaten up and bike snatched for asking for wages
छिबरामऊ। मजदूरी मांगने गए युवक को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। फर्रुखाबाद के आजाद नगर भटपुरा निवासी अरवाज ने बताया कि चार अक्तूबर को छिबरामऊ के करनौली निवासी तीन युवक उसे और 11 साथियों को दिल्ली ले गए थे। वहां उन्होंने सीवर लाइन खोदाई का काम किया। तीन दिन काम करने के बाद साथी घर लौट आए। मंगलवार शाम अरवाज 23 हजार रुपये मजदूरी मांगने कुंवरपुर करनौली गया। आरोप है कि युवकों ने गाली गलौज कर उसकी पिटाई की और बाइक छीन ली। कोतवाल कपिल दुबे ने इसे रुपयों के लेनदेन का मामला बताया। कुंवरपुर करनौली चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed