{"_id":"6acfd51e2be735cdf905d1d6","slug":"khemkaran-murder-case-prime-accused-caught-at-the-scene-police-showed-the-arrest-as-taking-place-at-rehadiya-t-junction-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175428-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेमकरन हत्याकांड : मुख्य आरोपी मौके से पकड़ा, पुलिस ने रेहड़िया तिराहे से दिखाई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेमकरन हत्याकांड : मुख्य आरोपी मौके से पकड़ा, पुलिस ने रेहड़िया तिराहे से दिखाई गिरफ्तारी
विज्ञापन
पूर्व पीआरडी जवान का हत्यारोपी अवनीश पुलिस की गिरफ्त। स्त्रोत पुलिस
रेहड़िया। गांव फतेहनगला में पूर्व पीआरडी जवान खेमकरन की हत्या करने के चंद मिनटों के बाद ही मुख्य आरोपी अवनीश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके वीडियो भी वायरल हुए थे, लेकिन पुलिस ने मामले में खेल करते हुए मुख्य आरोपी अवनीश की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात करीब 10 बजे रेहड़िया तिराहे मार्ग से दिखाई है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस की निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में पुलिस सतर्क है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
वजीरगंज क्षेत्र के फतेहनगला गांव में मंगलवार दोपहर पूर्व पीआरडी जवान खेमकरन की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की गई थी। हत्या करने के बाद मौके से भाग रहे आरोपी अवनीश को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया था और उसकी पिटाई भी की थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पेड़ से खोला था। इसके बाद आरोपी हिरासत में ले लिया गया था, जिसके वीडियो भी सामने आए थे। बुधवार को आरोपी अवनीश को जेल भेजने के संबंध में पुलिस की ओर से जारी किए प्रेसनोट में कुछ और ही बताया गया है। प्रेसनोट में वजीरगंज पुलिस ने हत्यारोपी को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर पकड़ना दिखाया है, जबकि पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया था।
विज्ञापन
प्रेसनोट में पुलिस ने मंगलवार रात करीब 10 बजकर 3 मिनट पर शमशेर इंडियन पेट्रोल पंप के पास, रेहड़िया रोड तिराहे से घेरकर आरोपी की गिरफ्तारी दिखाई है। वहीं, पुलिस ने अपने गिरफ्तारी के प्रेसनोट में सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियोग्राफी भी करने का जिक्र किया है। बता दें कि पूर्व पीआरडी जवान खेमकरन की हत्या के मामले में भतीजे रामबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
--
पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कागजी कार्रवाई कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा है। अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है। जल्द गिरफ्तार कर किया जाएगा। -डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण