{"_id":"6acfd7349c108e857a03f336","slug":"400-youths-ran-with-the-message-of-preventing-human-trafficking-bhadohi-news-c-313-1-svns1020-162166-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन का शीशा टूटने से लोको पायलट घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन का शीशा टूटने से लोको पायलट घायल
विज्ञापन
पत्थर लगने से सुहेलदेव एक्सप्रेस के इंजन का टूटा शीशा। स्रोत- वीडियो ग्रैब
गाजीपुर। जिले में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार सुबह तरांव रेलवे स्टेशन के पास अराजकतत्वों ने दिल्ली से आ रही सुहेलदेव एक्सप्रेस के इंजन पर पत्थराव किया। पत्थर लोको पायलट केबिन के बगल में लगी खिड़की के शीशे से टकराया, जिससे शीशा टूट गया। इसके टुकड़े लगने से असिस्टेंट लोको पायलट विकास कुमार तिवारी घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेन को नंदगंज स्टेशन पर रोककर घायल लोको पायलट को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें घटना की जांच में जुटी हैं।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विमलेंद्र कुमार ने बताया कि आनंद विहार से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन आ रही सुहेलदेव एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 10 बजे तरांव रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन पर पथराव किया गया। पत्थर इंजन की खिड़की से टकराया और शीशे के टुकड़े वाराणसी निवासी असिस्टेंट लोको पायलट विकास कुमार तिवारी के सिर और चेहरे पर जा लगे। घटना के बाद ट्रेन के पायलट ने अगले स्टेशन नंदगंज पर ट्रेन रोककर इसकी सूचना दी। घायल असिस्टेंट लोको पायलट को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट तक नंदगंज स्टेशन पर खड़ी रही। घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल और उच्चाधिकारियों को दी गई।
सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विमलेंद्र कुमार के अनुसार, घायल लोको पायलट से घटना की जानकारी ली जा रही है। पथराव करने वालों को चिह्नित करने के साथ मामले की छानबीन की जा रही है।जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विमलेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। यहीं नहीं आरोपी को चिह्नित करने के लिए टीम जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।