{"_id":"6acfd70673240b2b1a0a88eb","slug":"body-of-a-young-man-found-in-the-bahl-pond-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158706-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बहल के जोहड़ में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बहल के जोहड़ में मिला युवक का शव
विज्ञापन
बहल। कस्बे में खेल स्टेडियम के पास दूषित पानी के जोहड़ में डूबने से 23 वर्षीय अजीत उर्फ डब्ल्यू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मंगलवार रात घर से लापता हुए युवक का शव बुधवार को जोहड़ में मिला जिसके बाद पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की प्राथमिकी दर्ज की। जानकारी के अनुसार लोहारू रोड के नजदीक रहने वाले मुकेश का बेटा अजीत मंगलवार रात अचानक घर से लापता हो गया था।
बुधवार को घर के पास जोहड़ के किनारे उसकी चप्पल मिली तो पानी में डूबने की आशंका जताई गई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से जोहड़ में तलाशी अभियान चलाया गया जिसमें अजीत का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जांच अधिकारी उग्रसेन ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की प्राथमिकी दर्ज की है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।