फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A leopard killed an infant after snatching him from his father and brothers

Lakhimpur Kheri News: पिता और भाइयों के सामने से मासूम को उठाकर ले जाने के बाद तेंदुए ने मार डाला

Thu, 15 Oct 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A leopard killed an infant after snatching him from his father and brothers
नवजोत सिंह का फाइल फोटो
निघासन (लखीमपुर खीरी)। बेलरायां क्षेत्र के गांव टापरपुरवा में बुधवार शाम तेंदुए के हमले में छह वर्षीय नवजोत सिंह की मौत हो गई। तेंदुआ, बच्चे को उसके पिता जोगा सिंह और दो भाइयों के सामने से उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। करीब ढाई घंटे बाद खोजबीन से नवजोत का शव मिल पाया। हालांकि उसके सिर, एक हाथ और एक पैर का कुछ पता नहीं चला। देर रात तक इसके लिए तलाशी चलती रही। घटना से पूरे गांव और आसपास दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जोगा सिंह और उनके छोटे भाई के मकान 50 मीटर की दूरी पर हैं। नवजोत अपने चाचा के यहां खेलने के बाद शाम छह बजे दो बड़े भाइयों अंग्रेज सिंह और अनमोल सिंह के साथ अपने घर लौट रहा था। उस समय पिता जोगा सिंह घर के बाहर ही खड़े थे। दोनों घरों के बीच रास्ते किनारे गन्ने का खेत है, उसी में से निकले तेंदुए ने नवजोत पर हमला कर दिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तेंदुआ नवजोत को जबड़े में दबोचकर खेत के अंदर चला गया। इस घटना से परिवार के लोग बदहवास हो गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश में जुट गए। सूचना पर सिंगाही थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह और बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र सिंह वन विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस और वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद साढ़े आठ बजे घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में नवजोत का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया जाएगा पिंजरा
मौके पर पहुंचे वन विभाग के एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीम को क्षेत्र में लगातार निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed