फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sneha said , will serve the poor become doctor

स्नेहा ने कहा, डाक्टर बन गरीबों की करूंगी सेवा

Mon, 18 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 18 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sneha said , will serve the poor become doctor

12वीं में 97 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली स्नेहा डाक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती है। स्नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है।

विज्ञापन


स्नेहा के पिता रामसनेही विश्वकर्मा नेशनल इंटर कालेज में प्रवक्ता हैं। रामसनेही मूल रूप से जनपद जालौन के कोटरा गांव के निवासी हैं। रविवार को स्नेहा के दादा की त्रयोदशी होने के कारण पूरा परिवार कोटरा में हैं।
विज्ञापन


मोबाइल से प्रवक्ता रामसनेही को बेटी की सफलता की जानकारी दी गई तो मां सुनीता देवी व भाई मनीष ने लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में स्नेहा ने बताया कि वह आगे डाक्टर बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि गरीबों और असहायों की सेवा कर सके। उनका मानना है कि ज्यादातर छात्र आईएएस बनने की तैयारी करते हैं। उनके माता पिता ने हमेशा आगे बढ़ने की हिम्मत दी है। वह सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को देती हैं।


स्नेहा के पिता रामसनेही ने कहा कि वह बेटी और बेटे को बराबर अच्छी शिक्षा दिलाने में पूरा ध्यान लगा रहे हैं। बेटी की इच्छा है कि किसी अच्छे एमबीबीएस कालेज में दाखिला ले। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश पथिक ने बताया कि स्नेहा ने भौतिक विज्ञान में 100, जीव विज्ञान में 98,  रसायन में 96, अंग्रेजी में 96 व हिंदी में 95 अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed