फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Millions of cash-stolen cash from college manager's house

कालेज प्रबंधक के घर से लाखों के जेवर-नगदी चोरी

Sun, 18 Mar 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 18 Mar 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Millions of cash-stolen cash from college manager's house
अलमारी से चोरी हुए जेवरातों की जानकारी देता दीपेंद्र बुधौलिया। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला में शनिवार रात चोरों ने कालेज प्रबंधक के घर से लाखों के जेवर व नगदी पार कर दिए। प्रबंधक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी मनोज बुधौलिया उर्फ बउआ महाराज पुत्र मोती बुधौलिया मां शारदा बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक हैं। करीब चार दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गए थे। घर में उनका छोटा पुत्र प्रतीक और भाई दीपेंद्र बुधौलिया उर्फ दीपू थे। प्रतीक ने बताया कि शनिवार रात करीब तीन बजे वह कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


अचानक कमरे में बंद उनका कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुन जब वे जागे और कमरे का दरवाजा खोला तो बाहर सीढ़ियों के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। चिल्लाने पर युवक छत के रास्ते भाग गया। बताया कि जब तक उसके चाचा आते वह भाग गया था। प्रतीक ने बताया कि चोर उनके पिता के कमरे का ताला तोड़ अंदर पहुंच गए और अलमारी तोड़ उसमें रखी करीब 10 किलो पुरानी सिल्ली के चांदी के टुकड़े, 100 चांदी के सिक्के, एक तोला सोने का मंगलसूत्र, एक बड़ा सोने का हार करीब पांच तोला और तीन लाख रुपये ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज बुधौलिया के घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी जब मोहल्ले के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोगों की घर के बाहर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल एके सिंह सहित पुलिस बल ने घटनास्थल की जांच की। प्रतीक ने चोरों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed