{"_id":"5c251eebbdec223c70051f15","slug":"eat-crop-anna-farmer-s-dead-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों ने चट की फसल, किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अन्ना मवेशियों ने चट की फसल, किसान की सदमे से मौत
Fri, 28 Dec 2018 12:20 AM IST
gaurav gaurav
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
हिमौली में किसान के घर गुमसुम बैठी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अन्ना मवेशी किसानों की फसलें चट कर रहे हैं। खेत में रहकर फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की चार बीघे गेहूं की फसल बुधवार रात झपकी लगते ही अन्ना मवेशी चर गए। गुरुवार भोर पहर चार बजे किसान की नींद खुली तो फसल नष्ट देख किसान को सदमा लगा। जिससे उसकी खेत में ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
हिमौली गांव निवासी किसान हबीब अहमद (65) के पास दो बीघे जमीन है। वह अपने खेत में बोरिंग कराए थे और अपने भाई मुख्तार की दो बीघे जमीन बटाई पर ले ली थी। कुल चार बीघे में गेहूं की फसल बोए थे। उसने फसल की सिंचाई करने के साथ यूरिया खाद का छिड़काव भी कर दिया था।
मुख्तार ने बताया भाई हबीब बेटी की शादी करने के लिए जमकर मेहनत कर रहा था। उसके तीन लड़के व दो बेटियां हैं। बताया एक बेटी की शादी ही कर पाया था। रोज की तरह बुधवार रात फसल की रखवाली करने गया था। देर रात वह नलकूप के पास अलाव तापने लगा। इसी बीच उसे झपकी लग गई। तभी अन्ना मवेशियों का झुंड आया और गेहूूं की फसल चट कर दी।
विज्ञापन
उठने पर खेत का नजारा देख उसे सदमा लग गया और मौत हो गई। तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा ने बताया किसान की सदमे से हुई मौत के मामले की जांच के लिए लेखपाल को गांव भेजा है। गुरुवार को ही फत्तेपुरवा निवासी विजय सिंह यादव की 40 बीघे खेत की लाही, इरशाद के तीन बीघे का चना व चिचारा निवासी सरवन के चार बीघा खेत का चना व कस्बा निवासी कक्कू खान की आठ बीघे लाही की फसल भी अन्ना मवेशी चट कर गए हैं।