{"_id":"d18974744dddcb98e198caee7902a378","slug":"councilor-of-the-municipality-divided-into-two-groups-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में बंटे नगर पालिका के सभासद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में बंटे नगर पालिका के सभासद
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के सभासद दो खेमों में बंटते नजर आ रहे हैं। सभासदों के एक गुट
विज्ञापन
ने बीते दिनों एडीएम को ज्ञापन देकर निर्माण कार्यों के टेंडरों को यह कहकर
रोक लगाने की मांग की थी कि उक्त टेंडरों में धनराशि को बढ़ा चढ़ाकर
दिखाया गया है। इस मामले को लेकर सभासदों का दूसरा गुट आमने आ गया है।
पालिका परिषद के सभासदों ने जिलाधिकारी संध्या तिवारी को दिए ज्ञापन में बताया कि 17 जनवरी को कुछ सभासदों ने दुर्भावनावश नगर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर एडीएम को ज्ञापन दिया था। जिस पर एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने एक समिति गठित कर जांच के आदेश दिए थे।
मगर अभी तक प्रकरण पर कोई रुचि व तत्परता नहीं दिखाई दी। बताया कि निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जबकि वित्तीय वर्ष के समाप्त होने को है। सभासदों ने रोकी गई निविदाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की है। जिससे नगर का विकास कार्य कराया जा सके।
ज्ञापन देते समय सभासद अनीस अहमद, उमादेवी, माधुरी, रामजी, शशिभूषण पाल, रानी ओमर, उर्मिला, अर्चना सिंह, निगहत बानो, संजय धुरिया, अनिल कुमार, महेश, विकास सचान, बब्लू यादव, सविता गुप्ता मौजूद रहे।