फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children are free to read the unemployed youth

बच्चों को मुफ्त में पढ़ा रहे बेरोजगार युवक

Fri, 11 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Children are free to read the unemployed youth

सरीला कस्बे की कांशीराम कालोनी में डेढ़ साल से

विज्ञापन
वीरान पड़े विद्यालय को यहीं के बेरोजगार युवकों ने शिक्षा का मंदिर बना दिया है। कालोनी के करीब 60 बच्चों को यह बेरोजगार युवक नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं। हालांकि इन बच्चों का पंजीकरण दूसरे स्कूलों में है, लेकिन स्कूलों की अधिक दूरी होने से बच्चे वहां जाने से डरते हैं। इतना कुछ होने के बाद भी विभाग अभी चुप्पी साधे बैठा है।

नगर में सरीला ममना रोड पर दो साल पहले आवास विकास निगम ने कांशीराम कालोनी का निर्माण कराया। इस कालोनी में प्राथमिक स्कूल, कैंटीन व चिकित्सालय का भी निर्माण हुआ।

डेढ़ साल पूर्व यहां के आवास पात्रों को आवंटित भी कर दिए गए है। करीब 200 परिवार यहां रह रहे हैं। यहां बने प्राथमिक विद्यालय का आलीशान भवन होने के बावजूद विभाग ने इसकी सुध तक नहीं ली है।

कालोनी में रहने वाले करीब 70 बच्चे स्कूली शिक्षा भी ग्रहण करते हैं, लेकिन कालोनी से स्कूलों की दूरी करीब दो किमी होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने नहीं जाते हैं। अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने व लेने जाना पड़ता है।

कभी-कभार स्कूली बच्चे घर वापस आते समय थक हार कर बीच में ही बैठ जाते हैं। बच्चों के घर न आने तक अभिभावकों को चिंता सताती रहती है। स्कूल कम जाने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

इसे देखते हुए कालोनी के बेरोजगार युवक गुलाब, फूलसिंह व रूकसान ने वयोवृद्ध समाजसेवी रामदेवी के निर्देशन में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने की ठान ली है और वीरान पड़े कालोनी के विद्यालय में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया है।

रामदेवी ने बताया कि यहां 60 बच्चे पढ़ते हैं। हालांकि बड़ी उम्र के बच्चों के नाम दूसरे स्कूलों में लिखे हैं। छोटे बच्चों के नाम कहीं पंजीकृत नहीं है।

बताया कि इस समस्या के निदान के लिए कई बार आला अफसरों से गुहार भी लगाई, लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ तो अपने बच्चों को खुद पढ़ाने का बीड़ा उठा लिया है।

खंडशिक्षाधिकारी श्याम प्रकाश यादव ने कहा कि विद्यालय भवन बनकर तैयार है। बस इसे संचालित कराया जाना है। विद्यालय को चालू कराने के लिए वह जिला स्तरीय अधिकारियों से बात करेंगे। फिलहाल उन्होंने विद्यालय का भवन देखा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed