{"_id":"6af618ebfbb7bb8f95084849","slug":"accused-in-crpf-camp-attack-acquitted-of-charges-remains-confined-to-his-home-police-have-stepped-up-surveillance-rampur-news-c-15-mbd1028-1036429-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीआरपीएफ कैंप हमले में बरी आरोपी जंग बहादुर घर में कैद, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीआरपीएफ कैंप हमले में बरी आरोपी जंग बहादुर घर में कैद, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
Fri, 13 Nov 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मामले में आरोपी रहे मो. शरीफ की हत्या और धमकी मिलने के बाद मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाला जंग बहादुर उर्फ बाबा भी अपने घर में कैद हो गया है।
इस हमले में जंग बहादुर को रामपुर की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने अन्य आरोपियों के साथ उसे भी बरी कर दिया था। उधर, पुलिस ने जंग बहादुर की निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है।
31 दिसंबर 2007 की देर रात रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की भी मौत हो गई थी। इस मामले में रामपुर के सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मो. शरीफ, इमरान शहजाद, मो. फारुख, सबाउद्दीन के साथ ही मूंढापांडे के मिलक कामरू निवासी जंग बहादुर को भी आरोपी बनाया था। उस वक्त जंग बहादुर रामपुर सीआरपीएफ कैंप के पास ही टायरों में पंक्चर जोड़ने और हवा भरने की दुकान चलाता था।
इस मामले में रामपुर कोर्ट ने दो नवंबर 2019 को मो. शरीफ, इमरान शहजाद, मो. फारुख और सबाउद्दीन को फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि जंग बहादुर को आजीवन कारावास की सजा दी थी। 29 अक्तूबर 2025 को हाईकोर्ट ने सभी को बरी कर दिया था।
मंगलवार को रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के आकिलपुर उर्फ बदनपुर निवासी मो. शरीफ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय मो. शरीफ थाने में हाजिरी लगाकर लौट रहा था। इस हत्या की जिम्मेदारी झारखंड के गैंगस्टर राहुल सिंह ने लेने का दावा किया है। उसने अन्य आरोपियों की भी हत्या करने की धमकी दी है।
मूंढापांडे क्षेत्र के मिलक कामरू निवासी जंग बहादुर उर्फ बाबा भी मूंढापांडे थाने में हाजिरी लगाता है। अगर वह थाने में हाजिरी लगाने नहीं पहुंचता है तो पुलिस उसके घर जाती है। मो. शरीफ की हत्या और राहुल सिंह की धमकी के बाद जंग बहादुर उर्फ बाबा ने भी घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। परिवार के लोग भी उस पर नजर रख रहे हैं।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे थाने की पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जंग बहादुर उर्फ बाबा और उसके परिवार के संपर्क में रहने को कहा गया है। पुलिस ने परिवार से भी बात की है और किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने को कहा है।